गाजीपुर, सितम्बर 5 -- गाजीपुर (खानपुर)। जिउली देवमार्ग स्टेट हाइवे पर शुक्रवार को एक विशालकाय शिरीष कापेड़ गिर जाने से एक घंटे आवागमन बाधित रहा। जाम से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। भीषण गर्मी और तपिश में वाहन सवार लोगों का हाल बेहाल रहा। ग्रामीणों की कड़ी जद्दोजहद से पेड़ हटाने के बाद जाम खत्म हुआ। क्षेत्र के धुंधपुर गांव स्टेट हाइवे मार्ग पर शुक्रवार को मार्ग के किनारे खड़ा एक विशालकाय पेड़ अचानक भरभरा कर जड़ से उखड़कर 33 हजार के तार पर गिर गया। पेड़ के गिरते ही पूरा मार्ग जाम हो गया। गमीनत यह रही की उस वक्त कोई भी वाहन नहीं गुजर रहा था। नहीं तो कोई अनहोनी भी हो सकती थी। पेड़ गिरने से बिहारीगंज से मेहनाजपुर आने वाले वाहनों की लंबी कतार लग गई। एक घंटे बाद भी पुलिस नहीं पहुंची। मौके पर पहुंचे जिला पंचायत सदस्य रामखेलावन यादव, समाजस...