बेगुसराय, जून 30 -- चेरियाबरियारपुर, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र की श्रीपुर पंचायत में विश्वकर्मा चौक के नजदीक स्टेट हाइवे-55 पर मध्य विद्यालय के समीप तीन महीने से मिट्टी का ढेर पड़ा हुआ है। इससे राहगीरों को परेशानी हो रही है। वहीं, पिछले तीन महीने में कई राहगीर दुर्घटना के शिकार हो चुके हैं। पूर्व प्रमुख डेजी कुमारी, आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह, कांग्रेस नेता पंकज कुमार शिशु, अरुण कुमार महतो, राजा कुमार, संतोष कुमार आदि ने बताया कि तीन चार महीने से मिट्टी का ढेर स्टेट हाइवे पर पड़ा हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि श्रीपुर पंचायत से स्टेट हाइवे में सटाकर नाला निर्माण किया जा रहा था। उसके बाद पथ निर्माण विभाग ने एक्शन लिया था। उसी में गड्ढा खोदकर मिट्टी हाइवे पर ही रखकर छोड़ दी गई है। उस जगह पर तीखा मोड़ रहने के कारण दुर्घटना ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.