पलामू, अगस्त 5 -- पाटन। पलामू जिले पाटन पुलिस ने स्टेट-हाइवे पर बने गहरे गड्ढे को भरवाया। थाना प्रभारी शशिशेखर पाण्डेय ने अपने खर्च पर अपनी उपस्थिति में सगुना-पाटन आने जाने वाली मुख्य पथ पर खतरनाक गड्ढा बन गया था जिसे भरवाया गया। उन्होंने बताया कि गड्ढा इतना खतरनाक बन गया था। कभी भी वाहन चालकों के साथ हादसा हो सकता था। गड्ढों में ईंट की टुकड़ा भरवाकर आवागमन लायक बनाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...