गोड्डा, अप्रैल 22 -- गोड्डा। स्लिंगशॉट एसोसिएशन ऑफ झारखंड के तत्वावधान में रविवार को जामताड़ा में आयोजित फिफ्थ झारखंड स्टेट स्लिंगशॉट (गुलेल) चैंपियनशिप में प्राप्त अंकों के आधार पर गोड्डा जिला को तीसरे स्थान के पुरस्कार से नवाजा गया। उक्त आशय की जानकारी देते हुए स्लिंगशॉट एसोसिएशन ऑफ गोड्डा के सचिव अखिल कुमार झा ने बताया कि गोड्डा की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए स्लिंगशॉट एसोसिएशन ऑफ झारखंड के प्रधान संरक्षक सुरजीत झा, स्लिंग शॉट एसोसिएशन ऑफ गोड्डा के संरक्षक मनोज कुमार पप्पु, अध्यक्ष मनीष कुमार सिंह, उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र दास, वरीय सदस्य राहुल कुमार एवं रौशन कुमार साह ने गोड्डा के निशानेबाज द्वय बिक्रम कुमार मंडल एवं अमृत कुमार को बधाई दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.