गोरखपुर, फरवरी 3 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। उत्तर प्रदेश वॉलीबॉल संघ एवं क्षेत्रीय खेल कार्यालय गोरखपुर के संयुक्त तत्वावधान में प्रदेश स्तरीय सब-जूनियर बालक वॉलीबॉल प्रतियोगिता 3 से 6 फरवरी 2026 तक आयोजित की जा रही है। मंगलवार को महापौर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव ने रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम, गोरखपुर में खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया। इस प्रतियोगिता में प्रदेश के 18 मंडलों के साथ-साथ 2 स्पोर्ट्स कॉलेज एवं 5 छात्रावासों की टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता में कुल लगभग 375 खिलाड़ी अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता के निष्पक्ष एवं सफल संचालन के लिए उत्तर प्रदेश वॉलीबॉल संघ द्वारा 12 अनुभवी निर्णायकों की तैनाती की गई है।इस अवसर पर बी.एन. मिश्रा, मोहन शुक्ला, आजाद सिंह, नफीस अहमद, बृजेश यादव, विशाल कु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.