शामली, फरवरी 6 -- प्रमुख सचिव स्वास्थ्य के निर्देश पर प्रदेशभर में चल रहे निरीक्षण अभियान के तहत शुक्रवार को स्टेट रेपिड मॉनिटरिंग टीम ने शामली पहुंचकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शामली तथा जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पतालों में मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं, साफ-सफाई एवं व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया गया। शामली सीएचसी का निरीक्षण करने के लिए अमरोहा से डिप्टी सीएमओ डॉ. विजय कुमार पहुंचे। उनके साथ दो सदस्यीय टीम ने इमरजेंसी कक्ष, ऑपरेशन थिएटर, प्रसव कक्ष, डेंटल कक्ष सहित विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में साफ-सफाई की व्यवस्था, डस्टबिन की उपलब्धता, मरीजों को शासन द्वारा दी जा रही सुविधाओं की स्थिति तथा उपचार व्यवस्था की जानकारी ली गई। इस दौरान डॉ. बिजेन्द्र, हनीफ अहमद स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.