देवघर, अगस्त 25 -- देवघर,प्रतिनिधि। योगा फेडरेशन ऑफ इंडिया और झारखंड ओलिंपिक संघ से मान्यता प्राप्त 25 वें झारखंड स्टेट योगासन स्पोर्ट्स चैम्पियनशिप झारखंड की राजधानी रांची के श्री अरबिंदो सोसाइटी में आयोजित की गई थी। जिसमें देवघर के विक्रम चौधरी ने 25 से 30 आयु वर्ग में स्वर्ण पदक जीत कर देवघर का नाम रौशन किया। इसके अलावा 18 से 21 आयु वर्ग में संजय कुमार ने रजत पदक जीता, जबकि 21 से 25 आयु वर्ग में फूल कुमारी ने कांस्य पदक हासिल किया। देवघर को मिली इस जीत पर देवघर जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष डॉ. सुनील खवाड़े ने कहा कि लगातार खेल प्रतियोगिता का आयोजन करने के कारण खेल के हर क्षेत्र में देवघर के खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। भविष्य में और भी ढेर सारे पदक देवघर की झोली में आएंगे ऐसा विश्वास है। वहीं सभी खिलाड़ियों के जीत पर देवघर जिला खेल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.