मधेपुरा, नवम्बर 11 -- घैलाढ़, संवाद सूत्र।प्रखंड क्षेत्र में नलकूप का मिटता अस्तित्व किसानों के लिए चिंता का विषय बनता जा रहा है। सिंचाई के समस्या के कारण इलाके के किसानों की खेती प्रभावित हो रही है। ऐसा नहीं है कि प्रखंड क्षेत्र में स्टेट बोरिंग स्थापित नहीं है। बावजूद इलाके के किसानों को स्टेट बोरिंग का लाभ नहीं मिल पा रहा है। प्रखंड के हरिया, बरदाहा, घैलाढ़, रतनपुरा, अर्राहा, भतरंधा सहित कई जगहों पर लाखों की लागत से स्टेट बोरिंग लगाए गए और खेतों में नलकूप भी लगाये गए। लेकिन सिंचाई की सुविधा नहीं मिल पा रही है। विभागीय अधिकारी की उदासीनता से किसान परेशान हैं। अधिकांश जगहों पर विभागीय लापरवाही के कारण स्टेट बोरिंग खराब पड़ा है। कई जगहों पर बोरिंग की मशीन जंक खा रही है। लिहाजा किसान अपने खेतों की सिंचाई पंपसेट के सहारे करने को विवश हो रहे है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.