मेरठ, जनवरी 7 -- उत्तराखंड की राजधानी देहरादून स्थित महाराणा प्रताप स्टेडियम के हिमाद्री आइस रिंग में आयोजित 'प्रथम यूपी स्टेट बैंडी (आइस स्केटिंग हॉकी) चैंपियनशिप' में मेरठ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर शहर का नाम रोशन किया है। इस प्रतियोगिता में मेरठ के कृष्णा बंसल और उनकी टीम ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए रजत पदक (सिल्वर मेडल) पर कब्जा किया। कड़े मुकाबले के बीच कृष्णा बंसल की टीम ने फाइनल तक का सफर तय किया और दूसरे स्थान पर रहते हुए उपविजेता का खिताब अपने नाम किया। बच्चों की इस उपलब्धि पर उनके परिजनों और खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है। कृष्णा बंसल के माता-पिता पूजा बंसल और सचिन बंसल ने इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह बच्चों की कड़ी मेहनत और उनके कोच के सही मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्हें गर्व है कि उनके बेटे न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.