लखनऊ, सितम्बर 23 -- राष्ट्रपति पुलिस पदक, संयुक्त राष्ट्र पदक तथा तीन बार पुलिस पदक प्राप्त सेवानिवृत्ति आईजी राजेश पांडे जिनकी पुस्तक 'वर्चस्व को भारत सरकार द्वारा प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उनके सम्मान में स्टेट बैंक पेंशनर्स एसोसिएशन द्वारा आज एसबीआई मुख्य शाखा में स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सचिव अतुल स्वरूप ने बताया कि यूपी एसटीएफ के संस्थापक सदस्य राजेश पांडे ने वीरता के अनेक पदक प्राप्त किये। वर्तमान में श्री अलीगंज हनुमान मंदिर ट्रस्ट के माध्यम से उनके द्वारा जन सेवा के अनेक कार्य किये जा रहे हैं। कार्यक्रम में प्रदीप मल्होत्रा, वीके अवस्थी, हनुमान जी, केके सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.