कोडरमा, दिसम्बर 29 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। भारतीय स्टेट बैंक पेंशनर्स एसोसिएशन की मासिक बैठक रविवार को भारतीय स्टेट बैंक, झुमरी तिलैया शाखा परिसर में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से नए वर्ष में लागू होने वाले पेंशनर्स के स्वास्थ्य बीमा योजना पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में पेंशनर्स ने इस बात पर गंभीर चिंता जताई कि भारतीय स्टेट बैंक द्वारा जारी स्वास्थ्य बीमा सर्कुलर में प्रीमियम राशि पर 18 प्रतिशत जीएसटी जोड़ी गई है, जबकि केंद्र सरकार द्वारा स्वास्थ्य बीमा पर जीएसटी नहीं लगाने का निर्देश पारित किया जा चुका है। पेंशनर्स ने इसे समझ से परे बताते हुए कहा कि ऐसे में प्रीमियम राशि में अनावश्यक वृद्धि हो रही है। सभी पेंशनर्स ने सर्वसम्मति से यह मांग की कि इस विषय को उच्च पदाधिकारियों के समक्ष उठाकर जल्द समाधान कराया जाए तथा जनवरी माह मे...