फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 15 -- फर्रुखाबाद। रेलवे रोड स्थित स्टेट बैंक शाखा में लगी कैश डिपॉजिट मशीन (सीडीएम) में रुपये जमा करने आए लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पलरिया निवासी मृदुल पांडेय ने मशीन में करीब 20 हजार रुपये जमा किए। रुपये तो जमा हो गए, लेकिन तकनीकी खराबी के चलते उनके मुख्य बैलेंस में रुपये शो ही नहीं हुए। मृदुल पांडेय ने बताया कि उन्होंने कस्टूमर केयर नंबर पर बात की तो उन्होंने बैंक में संपर्क करने के लिए कहा है। इसी तरह मोहल्ला बागकूंचा निवासी आकाश चतुर्वेदी के भी करीब पांच हजार रुपये फंस गए। एटीएम शाखा के पास खड़े ग्राहकों ने बताया कि आए दिन यह समस्या बनी रहती है। शाखा प्रबंधक ने बताया कि तकनीकी खामी के चलते दिक्कत आती है। जिन-जिन ग्राहकों के रुपये फंसे हैं, उनके रुपये उनके खाते में जमा हो जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की...