गुड़गांव, मार्च 24 -- गुरुग्राम। हिसार में आयोजित सब जूनियर हरियाणा स्टेट बेसबॉल चैंपियनशिप में गुरुग्राम स्कूल टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया। खिलाड़ियों ने चैंपियनशिप में दमदार प्रदर्शन किया। टीम तीसरे स्थान रहने से खिलाड़ियों को जल्द ही सम्मानित किया जाएगा। 22 से 23 मार्च तक हिसार के मुकलान में सब जूनियर हरियाणा स्टेट बेसबॉल चैंपियनशिप आयोजित की गई। इसमें गुरुग्राम की सब जूनियर टीम ने हिस्सा लिया। टीम के खिलाड़ियों में विवेक, सूरज, शालू, मोनिश, रौनक, कर्तव्य, विकास, राजवीर, दिव्यांश, मुकुल, अभिनव, मानव, सावरकर, आयुष, दक्ष शामिल रहे। इन खिलाड़ियों ने टीम की ओर से मैदान पर दमदार प्रदर्शन किया। जिसमें तीसरा स्थान प्राप्त किया। कोच संदीप कुमार ने कहा कि इस टीम में सेक्टर-43 के राजकीय मॉडल संस्कृत सीनियर सेकेंडरी स्कूल,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.