जमशेदपुर, फरवरी 18 -- झारखंड स्टेट बार काउंसिल के चुनाव में मंगलवार तक किसी ने नाम वापस नहीं लिया। इसके बाद जमशेदपुर जिले के 12 सहित कुल 100 अधिवक्ता चुनाव मैदान में हैं। जमशेदपुर से बार काउंसिल चुनाव में नौ पुरुष और तीन महिला उम्मीदवार शामिल हैं। झारखंड स्टेट बार काउंसिल के 23 पदों (18 पुरुष और 5 महिला) के लिए मतदान 12 मार्च को होगा। जमशेदपुर बार भवन में भी मतपेटी रखी जाएगी, ताकि स्थानीय अधिवक्ता मतदान कर सकें। अधिवक्ता अक्षय कुमार के अनुसार, राज्यभर के करीब 25 हजार अधिवक्ता इस चुनाव में मतदान करेंगे। चुनाव के बाद दो महिला अधिवक्ताओं को को-ऑप्शन किया जाएगा। विभिन्न जिलों के अधिवक्ता जमशेदपुर में चुनाव प्रचार कर रहे हैं और जिला बार भवन एवं कमर्शियल टैक्स बार संघ के अधिवक्ताओं से समर्थन मांग रहे हैं। इस दौरान अधिवक्ताओं के कल्याण, प्रोटेक्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.