रुडकी, फरवरी 2 -- रोशनाबाद में एक फरवरी को आयोजित उत्तराखंड ओपन स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप में रुड़की नगर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में 23 खिलाड़ियों ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वापस लौटने पर खिलाड़ियों का भव्य स्वागत किया गया। नवयुवक ताइक्वांडो अकेडमी के कोच मनु सोनकर ने बताया कि एक फरवरी को रोशनाबाद स्थित इंडोर हॉल में उत्तराखंड ओपन स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था। प्रतियोगिता में नवयुवक ताइक्वांडो एकेडमी के 23 बच्चों ने प्रतिभाग किया। बताया कि बच्चे लंबे समय से इस प्रतियोगिता के लिए कड़ी मेहनत कर रहे थे। इसी का परिणाम था कि उन्होंने प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त किया। वापस लौटने पर सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन के लिए स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। चैंपियनिशप में जीतकर लौटे खिलाड़ियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.