हरदोई, जनवरी 8 -- पिहानी। स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन आयोग के डॉ हरिओम शुक्ला ने सीएचसी पहुंचकर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लेबर रूम,ओपीडी, वार्ड रूम,डिस्पेंसरी आदि का निरीक्षण करते हुए हकीकत परखी। बताते हैं कि आयोग की ओर से जिले की एफ़आरयू सीएचसी का निरीक्षण किया जा रहा है। इसके बाद चिकित्सक अपनी रिपोर्ट आयोग को सौंपेंगे। इस दौरान अधीक्षक डॉ.जितेंद्र श्रीवास्तव, डॉ.जुबैर अहमद आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...