भागलपुर, मार्च 30 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता मैट्रिक परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित हो चुका है। एक बार फिर से स्टेट टॉपर देने में भागलपुर जिले का हाथ खाली रह गया है। जबकि साल 2024 में भी भागलपुर जिले से एक भी परीक्षार्थी स्टेट टॉपर की सूची में नहीं था। वहीं जिले के टॉप थ्री परीक्षार्थियों की सूची में भी शहरी इलाका काफी पिछड़ गया है। जिले के टॉप थ्री की सूची में बिहपुर प्रखंड के एनके हाई स्कूल झंडापुर के छात्र आशीष कुमार गौतम ने 479 अंकों के साथ पहला स्थान पाया है। वहीं सबौर प्रखंड के हाई स्कूल ममलखा के ऋषभ राज और नितिन कुमार व पीरपैंती प्रखंड के आरडीपी हाई स्कूल दुबौली की छात्रा हेमलता कुमारी तीनों 477 अंकों के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं। जबकि सन्हौला प्रखंड के एससीएमएलकेपी हाई स्कूल अरार के आदर्श कुमार मंडल 476 अंकों के साथ जिले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.