लातेहार, अप्रैल 24 -- लातेहार प्रतिनिधि। खेलो इंडिया नेशनल वॉलीबॉल में लातेहार डे बोर्डिंग बालिका सेंटर की दो खिलाड़ियो का चयन झारखंड राज्य की टीम में हुआ है। अंडर-15 में अनुष्का कुमारी और अंडर-18 में आभा कुमार का चयन किया गया। इधर इनके चयन पर जिला खेल पदाधिकारी संजीत कुमार ने हर्ष व्यक्त किया है। उन्होंने दोनों खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी है। ये दोनों खिलाड़ी चार मई से पटना में आयोजित खेलो इंडिया नेशनल गेम वॉलीबॉल में राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.