लखीमपुरखीरी, जनवरी 3 -- अंतरार्ष्ट्रीय विश्व मानव संघ ने महेंद्र राष्ट्रीय शिक्षा सदन इंटर कॉलेज में 28वां मानव दिवस मनाया। शिक्षा से अतिरिक्त विभिन्न क्षेत्रों के विशिष्ट श्रेणी के 17 बच्चों को प्रमाण पत्र व मेडल देकर स्टेट ज़ुनू अवार्ड से सम्मानित किया गया। अजमानी पब्लिक स्कूल, जय पुरिया स्कूल, उच्च प्राथमिक स्कूल चंद्रपुरा स्कूल, महेंद्र राष्ट्रीय शिक्षा सदन इंटर कॉलेज, महाराज नगर कन्या संविलियन विद्यालय, श्रवण बाधित मूकबधिर बच्चे, डॉन बॉस्को स्कूल, एलपीएस के बच्चे शामिल रहे। भारतीय योग संस्थान की महिला जिला प्रधान समाजसेवी अर्चना श्रीवास्तव ने कार्यक्रम आयोजित किया। मुख्य अतिथि समाजसेवी सेवक सिंह अजमानी, विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी राजीव रतन खरे व भारतीय योग संस्थान प्रांतीय अध्यक्ष नरेश चंद्र वर्मा रहे। कार्यक्रम में अशोक तोलानी...