प्रयागराज, फरवरी 2 -- स्टेट जीएसटी राजस्व संग्रह के मामले में प्रयागराज जोन ने जनवरी 2026 में उत्तर प्रदेश में चौथा स्थान हासिल किया है। प्रयागराज ने जनवरी 2026 में 285.91 करोड़ रुपये का जीएसटी संग्रह किया, जबकि जनवरी 2025 में यह आंकड़ा 262.72 करोड़ रुपये था। इस तरह वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 8.83 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। हालांकि, यह वृद्धि दर विभाग की ओर से निर्धारित लक्ष्य से कम मानी जा रही है, लेकिन प्रदेश स्तर पर इसे एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है। खासतौर पर इसलिए क्योंकि उत्तर प्रदेश के 21 जोनों में से कई जोनों की वृद्धि दर शून्य से नीचे (माइनस) चली गई है। प्रदेश में जीएसटी संग्रह वृद्धि के मामले में गौतम बुद्ध नगर ने 13.13 प्रतिशत वृद्धि के साथ पहला स्थान हासिल किया है। वहीं बरेली 12.17 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.