प्रयागराज, जनवरी 4 -- स्टेट जीएसटी की प्रयागराज मंडल ने दिसंबर 2025 में राजस्व वसूली के मोर्चे पर बेहतर प्रदर्शन किया है। दिसंबर 2024 के मुकाबले इस बार तीन करोड़ रुपये अधिक टैक्स जमा कराया गया है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार, दिसंबर 2024 में जहां 250 करोड़ रुपये की टैक्स वसूली हुई थी, वहीं दिसंबर 2025 में यह आंकड़ा बढ़कर 253 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। साथ ही वसूली में लगभग एक प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। यह बढ़ोतरी इसलिए भी अहम मानी जा रही है क्योंकि इससे एक महीने पहले नवंबर 2025 में प्रयागराज मंडल का स्टेट जीएसटी प्रदर्शन बेहद कमजोर रहा था। नवंबर में ग्रोथ रेट न केवल माइनस में चला गया था, बल्कि प्रयागराज मंडल राज्य के टॉप-10 प्रदर्शन करने वाले मंडलों की सूची से भी बाहर हो गया था। बताया गया था कि नवंबर में राजस्व गिरावट का बड़ा कारण रेलव...