आरा, दिसम्बर 18 -- बिहिया। निज संवाददाता बिहिया हैंडबॉल टीम स्टैट चैंपियनशिप जहानाबाद जिले के हुलसागंज में खेलने के लिए गुरुवार को टीम को वार्ड पार्षद जवाहर लाल शर्मा और सुजीत कुमार चौरसिया ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। बताया जा रहा है कि हैडबॉल टीम स्टैट चैंपियनशिप जहानाबाद जिले के हुलसागंज में 19 से 21 दिसंबर तक 10वीं सब जूनियर बालिका हैंडबॉल स्टेट चैंपियनशिप में भाग लेंगे। इसमें खिलाड़ी दीपा, सलोनी, जूली , अंजली, खुशी, सुनीता, दीक्षा, प्रीति, मुस्कान, संध्या, पूनम, पूजा और अंकित कुमार और दीपक कुमार शामिल हैं। मौके पर स्पोर्ट्स क्लब के संचालक विकास कुमार, डॉ. ध्रुवनाथ, सिटू कुमार सहित अन्य थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...