जौनपुर, जनवरी 28 -- बरईपार। क्षेत्र के कान्हापुर गांव निवासी अरविंद सिंह की 17 वर्षीय पुत्री लक्ष्मी सिंह ने जम्मू विश्वविद्यालय में आयोजित महिला किक बॉक्सिंग नॉर्थ जोन चैंपियनशिप के जूनियर वर्ग में पंजाब की कुमारी लक्ष्मी को हराकर गोल्ड मेडल पर कब्जा कर लिया। लक्ष्मी के पिता अरविंद सिंह ने बताया कि मेरी बेटी की कक्षा 8 तक की शिक्षा आरबीएस किसान मजदूर इंटर कॉलेज अकोढ़ा में हुई है। इंटर तक की शिक्षा मछली कर इंटर कॉलेज से ग्रहण कर रही है। पिछले 8 वर्षों से मछली शहर में मनोज यादव बेटी को किक बॉक्सिंग का प्रशिक्षण दे रहे थे। बैंक मित्र से लूट का आरोपी गिरफ्तार गौराबादशाहपुर। गौराबादशाहपुर पुलिस ने बैंक मित्र से हुई लूट के मामले में वांछित एक आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस को दिए तहरीर में गद्दोपुर गांव निवासी सूर्यमणि राय ने बताय...