हल्द्वानी, अक्टूबर 5 -- कालाढूंगी। जिला कबड्डी एसोसिएशन के महासचिव मनमोहन सिंह बसेड़ा ने बताया कि रविवार को कालाढूंगी में नैनीताल जिले की कबड्डी टीम का चयन किया गया। जिसमें बालक वर्ग में बलवंत मेहरा, ऋतिक भट्ट, नीरज सिंह गढ़िया, अंकित दानू , नक्श दानू, करण सिंह बिष्ट, गौरव जोशी, पवन सिंह राणा, नितिन सिंह हर्षवर्धन सिंह राठौड़ सूरज सिंह राणा मोहित, ध्रुव भट्ट शामिल हैं। बालिका वर्ग में प्रगति जोशी, आकांक्षा थुवाल, चेतना थुवाल, रंजना, रिया, शशि बिष्ट, प्रगति राठौर, दिया, भावना साही, प्रियंका बिष्ट, खुशी, कल्पना रिया निहारिका का चयन हुआ है। चयनित खिलाड़ी 11 अक्तूबर से काशीपुर ऊधमसिंह नगर में होने वाली राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतिभाग करेंगे। उत्तराखंड कबड्डी एसोसिएशन के उप सचिव परमवीर सिंह, कोच राजेंद्र सिंह नेगी, राजेश बिष्ट, रजत कुमटिया सूरज स...