लखीसराय, मार्च 4 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मुजफ्फरपुर में आयोजित गायत्री देवी मेमोरियल स्टेट ओपन रैपिड शतरंज टूर्नामेंट में लखीसराय के नन्हे प्रतिभाशाली खिलाड़ी कृष्णा ने अंडर-7 कैटेगरी में शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियन का खिताब अपने नाम कर जिले के साथ राज्य का नाम रोशन किया है। जबकि बड़हिया के वैभव आनंद ने दूसरा स्थान प्राप्त कर जिले का मान बढ़ाया। प्रतिष्ठित टूर्नामेंट राज्य स्तर पर आयोजित किया गया था। जिसका आयोजन मुजफ्फरपुर में किया गया। जिसमें विभिन्न जिलों से आए युवा शतरंज खिलाड़ी ने भाग लिया था। अंडर-7 वर्ग में कृष्णा ने सभी राउंड में बेहतरीन खेल दिखाते हुए 8 अंक में 3.5 अंक प्राप्त कर चैंम्पियन का खिताब पर कब्जा किया। बड़हिया के वैभव आनंद ने भी पूरे टूर्नामेंट में शानदार खेल दिखाया और कड़ी प्रतिस्पर्धा के बावजूद उपविजेता क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.