बागपत, जनवरी 27 -- चांदीनगर। दिल्ली के जनकपुरी में आयोजित तीन दिवसीय दिल्ली स्टेट आर्म रैसलिंग प्रतियोगिता में घिटौरा की बेटी ने प्रथम स्थान प्राप्त कर गांव और जिले का नाम रोशन किया। जिससे गांव में हर्ष का माहौल है। दिल्ली के जनकपुरी में आयोजित तीन दिवसीय स्टेट आर्म रैसलिंग प्रतियोगिता में घिटौरा गांव की निधि पुत्री सुधीर फैसला ने प्रथम स्थान प्राप्त कर गांव और जिले का नाम रोशन किया, जिससे गांव में हर्ष का माहौल है। पूर्व ब्लाक प्रमुख देवेन्द्र प्रमुख ने कहा कि घिटौरा गांव के युवक और बेटियां पढाई से लेकर खेलकूद में भी गांव का नाम रोशन कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...