संतकबीरनगर, फरवरी 8 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा स्टेटिक मजिस्ट्रेट की निगरानी में होगी। परीक्षा सख्ती के बीच संपन्न होगी। इसको लेकर विभाग के जिम्मेदारों ने तैयारी तेज कर दी है। परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश करने से लेकर परीक्षा देने तक प्रत्येक परीक्षार्थी पर कैमरे की नजर रहेगी। कोई भी आपत्तिजनक सामान लेकर प्रवेश करने का प्रयास करेगा तो गेट पर ही पकड़ा जाएगा। बोर्ड परीक्षा में प्रत्येक केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे। इसके अलावा अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक को भी लगाया गया है। परीक्षा के प्रत्येक कक्ष में दो कक्ष निरीक्षक ड्यूटी करेंगे। जनपद में 94 केंद्रों पर इस बार परीक्षा होगी। कुल 4179 शिक्षकों की ड्यूटी कक्ष निरीक्षक के रूप लगी है। इसमें परिषदीय और वित्तविहीन विद्यालयों के शिक्षक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.