बरेली, फरवरी 8 -- 18 फरवरी से शुरू होने वाली यूपी बोर्ड परीक्षाओं के लिए दिए गए निर्देश बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा 18 फरवरी से जिले के 129 परीक्षा केंद्रों व एक केंद्रीय कारागार में बनाए गए केंद्र में होगी। परीक्षा को नकलविहीन व शांतिपूर्ण कराने के लिए सभी केंद्रों पर सशस्त्र पुलिस बल की तैनाती रहेगी। इसके अलावा सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। परीक्षा प्रश्न पत्रों का डबल लॉक स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की निगरानी में ही खोला जाएगा। डीआईओएस डॉ. अजीत कुमार ने बताया कि नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेटों को विशेष जिम्मेदारी दी गई है। वह लगातार केंद्रों का निरीक्षण करने के साथ ही सीसीटीवी कैमरों व वायस रिकॉर्डर आदि जांचेंगे। स्टेटिक मजिस्ट्रेट परीक्षा शुरू होने से एक घंटे ...