औरंगाबाद, दिसम्बर 2 -- औरंगाबाद नगर थाना क्षेत्र में श्री कृष्ण नगर मुहल्ला में सोमवार की शाम एक युवक को गोली मारने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। घायल राहुल शर्मा के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। राहुल शर्मा मूल रूप से ओबरा थाना के कुशा गांव के रहने वाले हैं और वर्तमान में श्री कृष्ण नगर मुहल्ला में किराए के मकान में रहते हैं। जांच में यह बात सामने आई है कि व्हाट्स एप स्टेटस नहीं बल्कि एक तिलक समारोह में नाच कार्यक्रम के दौरान विवाद को लेकर गोली मारी गई है। प्राथमिकी दर्ज कराते हुए राहुल शर्मा ने बताया है कि वह 1 दिसंबर की शाम कटनी के लिए शिवगंज से मजदूरों को लेकर अपने मकान पर आए हुए थे। इसी दौरान खुदवां थाना के पिसाय गांव निवासी चुन्नू पांडे उर्फ कुणाल पांडे, श्री कृष्ण नगर मुहल्ला निवासी अंकित पांडे ने उन्हें बुलाया। वह अप...