छपरा, फरवरी 23 -- सारण जिले के गड़खा प्रखंड के गौहर बसंत गांव की रहने वाली हैं निशा परफॉर्मेंस से पहले 'रेट' बताने पर भड़कीं गायिका, कार्यक्रम में मची अफरातफरी गड़खा, एक संवाददाता। भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री की चर्चित लोक गायिका और स्टेज परफॉर्मर निशा उपाध्याय का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल क्लिप में वह स्टेज पर गुस्से में नजर आ रही हैं और एंकर की ओर चप्पल उठाए दिखाई दे रही हैं। वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि हिन्दुस्तान नहीं करता। मालूम हो कि मूल रूप से सारण जिले के गड़खा प्रखंड के गौहर बसंत गांव की रहने वाली निशा उपाध्याय भोजपुरी जगत की जानी-मानी कलाकार हैं और सोशल मीडिया पर उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग है। वर्ष 2023 में एक लाइव कार्यक्रम के दौरान हवाई फायरिंग की घटना में उन्हें गोली भी लग चुकी है, जिसके ब...