मोतिहारी, दिसम्बर 10 -- मोतिहारी, हिप्र.। जिला निबंधन व परामर्श केन्द्र मोतिहारी से संचालित योजनाओं बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड ,मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना व कुशल युवा कार्यक्रम योजनाओं की समीक्षा मंगलवार को की गई। अध्यक्षता डीडीसी डॉ प्रदीप कुमार ने की। जिसमें जिला योजना पदाधिकारी, जिला नियोजन पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (लेखा एवं योजना), प्रभारी प्रबंधक डीआरसीसी व सभी सहायक प्रबंधक डीआरसीसी उपस्थित थे। बैठक में तीनों योजनाओं का वितीय वर्ष 2025-26 में शत प्रतिशत लक्ष्य के विरूद्ध उपलब्धि प्राप्त करने के लिये जिला के सभी महाविद्यालयों एवं प्लस टू विद्यालय में रोस्टर बना कर सभी सहायक प्रबंधक योजना तथा जिला कौशल प्रबंधक को समय पर उपस्थित होकर कॉउंसिलंग के साथ-साथ योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया गया। ज...