गिरडीह, जनवरी 4 -- बिरनी, प्रतिनिधि। प्रखंड के बाराडीह पंचायत अंतर्गत स्टूडेंट्स क्लब झरखी ने 21वीं वर्षगांठ बड़े ही धूमधाम से मनायी। क्लब के अध्यक्ष किशोर कुमार ने बताया कि 3 जनवरी 2005 को गांव के गणमान्य लोगों ने स्टूडेंट क्लब की शुरुआत की थी। उस समय गांव में शिक्षा की काफी कमी थी। बताया कि अभिभावक खेती किसानी का काम करते थे एवं अपने बच्चे को 12 से 15 वर्ष की उम्र में कमाने के लिए शहरों में भेज दिया करते थे। जब थोड़ा बहुत वह कमाने लगता तो फिर उसकी शादी कर देते थे। ऐसे में उसका भी बच्चा वही करता था जो उसने किया। क्लब के गठन के बाद सदस्यों ने समाज में जागरूकता लायी और शिक्षा पर काम किया। क्लब के सदस्यों ने बच्चों को मुफ्त में ट्यूशन देकर हाईस्कूल की पढ़ाई के लिए जागरूक किया। हाईस्कूल के बाद भी कुछ लोग कमाने शहर चले गए, परन्तु 60 प्रतिशत बच्च...