जामताड़ा, फरवरी 19 -- स्टूडेंट, युवा और डिलीवरी ब्वॉय को ध्यान में रखकर टीवीएस ने लांच किया ऑर्बिटर इलेक्ट्रिक स्कूटी जामताड़ा, प्रतिनिधि। युवा वर्ग को ध्यान में रखकर टीवीएस कंपनी ने इलेक्ट्रिक गाड़ी को बढ़ावा देने की दिशा में एक नया स्कूटी लॉन्च किया है। जामताड़ा टीवीएस शोरूम में कंपनी की ओर से इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में आर्बिटर स्कूटी लॉन्च किया गया है। जिसकी एक्स शोरूम कीमत लगभग 1,20000 (सब्सिडी हटाकर)रुपए है। जिसमें 5000 सब्सिडी सरकार की ओर से दिया गया है। ताकि इलेक्ट्रिक व्हीकल को बढ़ावा मिल सके। दुमका रोड स्थित टीवीएस शोरूम में विधिवत पूजा अर्चना कर लांचिंग समारोह का आयोजन किया गया। चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष संजय अग्रवाल, शहर के प्रतिष्ठित व्यवसाय शिवकुमार मेहरिया, शोरूम संचालक चंदन मेहरिया, टीवीएस कंपनी के सेल्स मैनेजर ने विधिवत...