नई दिल्ली, मार्च 17 -- ऋषभ पंत अपने अलग अंदाज के लिए जाने जाते हैं। वह अक्सर मजाक-मस्ती करते हुए नजर आते हैं। अब पंत का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह सुनील गावस्कर की नकल उतार रहे हैं। असल में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान सुनील गावस्कर पंत के ऊपर काफी नाराज हो गए थे। तब कमेंट्री करते हुए गावस्कर ने माइक पर ही स्टुपिड, स्टुपिड, स्टुपिड कहा था। अब पंत ने उसी मोमेंट की नकल उतारी है। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो सामने आने के बाद फैन्स ने इस पर रिएक्ट किया है। एक फैन ने तो यहां तक लिखा है कि अब तो बवाल होगा। गावस्कर ने क्यों कहा था ऐसासाल 2024-25 बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में चौथे टेस्ट के दौरान टीम इंडिया की उम्मीदें ऋषभ पंत से काफी ज्यादा थीं। तभी पंत ने एक अतरंगी शॉट खेला और कैच हो गए। इस दौरान सुनील गावस्कर कमेंट्री कर रहे थे। पंत की लापरव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.