नई दिल्ली, दिसम्बर 17 -- ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटर उस्मान ख्वाजा एशेज सीरीज के पहले टेस्ट मैच में खेले थे, लेकिन उस मैच में वे शुरुआत में ही चोटिल हो गए थे। पहले टेस्ट में उन्होंने काफी कम बल्लेबाजी की थी। हालांकि, अगले टेस्ट से उनको बाहर कर दिया गया, क्योंकि वे पूरी तरह फिट नहीं थे। इस बीच दोनों टेस्ट ऑस्ट्रेलिया ने जीते तो कहा गया कि उस्मान ख्वाजा का करियर समाप्त हो गया है। हालांकि, वे एशेज स्क्वॉड में बने रहे, लेकिन किसी ने भी ये उम्मीद नहीं की थी कि 2-0 से आगे चल रही ऑस्ट्रेलिया की टीम में अब उनको मौका मिल पाएगा, क्योंकि ओपनर के तौर पर ट्रैविस हेड ने जिम्मेदारी संभाल ली थी। हालांकि, एक दूसरे खिलाड़ी की चोट उस्मान ख्वाजा के लिए वरदान साबित हुई और उनके करियर को आखिरी बार एक और जीवनदान मिल गया। दरअसल, पहले दो टेस्ट मैचों में कप्तानी...