नई दिल्ली, फरवरी 14 -- आज की तेज रफ्तार जिंदगी में हम खाना बनाने पर तो पूरा ध्यान देते हैं, लेकिन उसे पैक या स्टोर करने वाले कंटेनर की सेफ्टी को अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं। ऑफिस का टिफिन हो, बच्चों का लंच बॉक्स या फ्रिज में रखा बचा हुआ खाना- हर जगह सही कंटेनर का चुनाव हमारी सेहत पर सीधा असर डालता है। कई बार अनजाने में इस्तेमाल किया गया गलत बॉक्स खाने की क्वालिटी को खराब कर सकता है और धीरे-धीरे शरीर में नुकसानदायक तत्व पहुंचा सकता है। घरों में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले विकल्प हैं स्टील बॉक्स और ग्लास कंटेनर। स्टील को मजबूत और भरोसेमंद माना जाता है, वहीं ग्लास को केमिकल-फ्री और हेल्दी विकल्प के तौर पर देखा जाता है। लेकिन क्या हर तरह के खाने के लिए दोनों समान रूप से सुरक्षित हैं? किसमें खाना ज्यादा देर तक फ्रेश रहता है और कौन सा रोजमर्र...