बदायूं, मई 15 -- ब्लूमिंगडेल स्कूल के कक्षा आठ के विद्यार्थियों ने आरएमटीएम स्टील इंडस्ट्री का शैक्षिक भ्रमण किया। बच्चों ने दैनिक प्रयोग में आने वाली स्टील की वस्तुओं के उत्पादन के विषय में जानकारी ली। बच्चों ने अपने मन में आये प्रश्न पूछे। कर्मचारियों ने उनका जवाब दिया। प्रधानाचार्य संजीव सिंह राठौर ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ शैक्षिक भ्रमण जरूरी है। विद्यालय की शाखा ब्लूमस में छोटे बच्चों के ज्ञानवर्द्धन के लिए मनोरंजन के कार्यक्रम हुये। मैनेजिंग हेड ईशान, श्वेता मेहंदीरत्ता,उप प्रधानाचार्य परशुराम मिश्रा, कोआर्डिनेटर मृणाल सक्सेना, सुषमा वर्मा मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...