नई दिल्ली, अक्टूबर 15 -- हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है, 'धनतेरस' का त्योहार, जिसे 'धनत्रयोदशी' भी कहते हैं। इसके साथ शुरुआत होती है 5 दिनों तक चलने वाले दिवाली के पर्व की। धनतरेस के दिन भगवान धनवंतरी, कुबेर और माता लक्ष्मी की पूजा होती है। इसके अलावा इस दिन कुछ विशेष चीजों की खरीदारी करना भी काफी शुभ माना जाता है। मान्यता है कि अगर इस दिन आप कुछ खास चीजें अपने घर लाते हैं, तो घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली का वास होता है। तो चलिए जानते हैं ऐसी ही कुछ चीजें के बारे में, जो आप धनतेरस के दिन खरीद कर ला सकते हैं।सोना-चांदी खरीदना होता है शुभ धनतेरस के दिन सोना या चांदी खरीदना बहुत शुभ माना जाता है। आप चाहें तो सोने-चांदी का कोई आभूषण, बर्तन या मूर्ति खरीद सकते हैं। इस दिन खासतौर से चांदी या सोने के बने हुए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.