धनबाद, जुलाई 29 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता डीसी आदित्य रंजन ने सोमवार की शाम स्टीलगेट चौराहे का निरीक्षण किया। वहां लगाने वाले जाम की समस्या को देखते हुए डीसी ने अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया। सोमवार की शाम एसएसपी कुमार के साथ पहुंचकर डीसी ने जाम की वजहों की जानकारी ली। उन्होंने सरायढेला और स्टीलगेट में सुगम यातायात के लिए सड़क पर स्थित पोल व अन्य बाधाओं को हटाने, कोयला नगर रोड को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए अभियान चलाने का निर्देश दिया। यहां जाम की वजह से स्कूली बच्चे काफी परेशान होते हैं। डीसी ने जाम से राहत के लिए पहल की है। इस दौरान ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी, सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव, अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार, ट्रैफिक डीएसपी अरविंद कुमार सिंह व अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। ------ राष्ट्रपति के दौरे को लेकर भी सड़क से हटेगा अतिक्रमण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.