शाहजहांपुर, फरवरी 22 -- शाहजहांपुर में लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर शनिवार सुबह स्कूल वैन पलटने से पांच बच्चे घायल हो गए। हादसा रोजा क्षेत्र में बरतारा के पास हुआ, जहां स्टीयरिंग फेल होने के बाद वैन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर हाईवे पर पलट गई। घटना के बाद हाईवे पर अफरातफरी मच गई। जानकारी के अनुसार पीके कॉन्वेंट स्कूल जंगबहादुरगंज, लखीमपुर खीरी की वैन दस बच्चों और एक शिक्षिका को लेकर शाहजहांपुर स्थित शहीद संग्रहालय आ रही थी। रास्ते में वाहन के स्टीयरिंग ने काम करना बंद कर दिया। चालक संतुलन नहीं बना सका और वैन डिवाइडर से टकराकर पलट गई। वैन के पलटते ही बच्चे रोने-चिल्लाने लगे। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल शीशे तोड़कर बच्चों को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा। वंश (11) और अक्षत (12) को जिला अस्पताल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.