मेरठ, दिसम्बर 23 -- मवाना। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान मवाना खुर्द में सोमवार को ह्यूमाना पीपल टू पीपल इंडिया संस्था के संयुक्त तत्वावधान में पुरातन छात्र उन्मुखीकरण पर एक दिवसीय कार्यशाला हुई। डायट प्राचार्य मनोज कुमार आर्य के मार्गदर्शन में विभिन्न जनपदों के विद्यालयों से शिक्षक तथा ह्यूमाना पीपल टू पीपल इंडिया संस्था की ओर से टीम लीडर जैनेंद्र यादव रहे। डायट प्रवक्ता गौरव त्यागी ने वर्कशॉप के उद्देश्य बताए। डॉ. प्रेमा आर्य द्वारा स्टीम पर पीपीटी का प्रस्तुतिकरण किया तथा स्टीम के उद्देश्य को बताया। शिक्षकों ने समूह में गतिविधि की जिसमें स्टीम दृष्टिकोण से संबंधित विभिन्न प्रायोगिक कार्य किए जिसमें प्रमुख एयर प्रेशर, चंद्रयान, हेलीकॉप्टर, वेल पुली आदि गतिविधि हुईं। प्राचार्य ने कार्यशाला से संबंधित फीडबैक लेते हुए सीखी हुई हर गतिवि...