कानपुर, फरवरी 18 -- कानपुर। कानपुर को दिसंबर 2026 तक बालश्रम मुक्त जनपद बनाना है। इसके लिए 'बालश्रम मुक्त प्रतिष्ठान' का स्टीकर लगाने का अभियान चलाया जाएगा। साथ ही, सुनिश्चित कराया जाएगा कि किसी भी प्रतिष्ठान पर बाल श्रमिक कार्य नहीं कर रहे हैं। यह बातें जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने कही। वह श्रम विभाग और एसोसिएशन फॉर वालंटरी एक्शन के सेमिनार को संबोधित कर रहे थे। सरसैयाघाट स्थित नवीन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने कहा कि बाल श्रम की समाप्ति के लिए आवश्यक है कि सभी बच्चों का विद्यालयों में प्रवेश दिलाकर ठहराव सुनिश्चित किया जाए। अन्य विभागों के जो अधिसूचित निरीक्षक हैं उनके स्तर से भी बाल श्रम निरीक्षण व पुनर्वासन की कार्रवाई की जाए। सभी खण्ड विकास अधिकारियों, तहसीलदारों सहित अन्य अधिकारी भी बाल श्रमिक के नियोजन के सम्...