देवघर, जनवरी 9 -- देवघर,प्रतिनिधि। मां मनसा क्लब संथाली जसीडीह द्वारा चटर्जी मैदान में आयोजित झारखंड क्रिकेट टूर्नामेंट 2025-26 के तहत गुरुवार को पहला सेमी फाइनल मैच डीसीए देवघर बनाम स्टार-11 जसीडीह के बीच खेला गया। स्टार-11 जसीडीह के कप्तान राजकुमार ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। इस दौरान स्टार-11 जसीडीह की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 205 रन बनाया। स्टार-11 जसीडीह के बल्लेबाज राकेश तिवारी ने 42 गेंद पर 10 चौके व 3 छक्के की मदद से 70 रन बनाया। वहीं युवराज कुमार ने 9 गेंद पर 2 चौके व 3 छक्के की मदद से 28 रन, अंकित पांडेय ने 10 गेंद पर 1 चौका व 2 छक्के की मदद से 19 रन बनाया। मौके पर डीसीए देवघर के गेंदबाज शिवम मिश्रा ने 3 विकेट एवं तोशिर ने 2 विकेट हासिल किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीसीए देवघर की ट...