नई दिल्ली, दिसम्बर 2 -- नई दिल्ली। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने स्टार टेलीविजन प्रोडक्शंस लिमिटेड का जियोस्टार के साथ विलय पूरा कर लिया है। एसटीपीएल 'स्टार' ब्रांड का मालिक है और समूह कंपनियों को लाइसेंस देता है। रिलायंस ने एसटीपीएल के स्टार इंडिया के साथ विलय की व्यवस्था की योजना के बारे में 14 नवंबर 2024 को सूचित किया था। जियोस्टार, रिलायंस के मीडिया कारोबार एवं वैश्विक मीडिया दिग्गज वॉल्ट डिज्नी के भारतीय कारोबार के नवंबर 2024 में विलय के बाद बनाया गया संयुक्त उद्यम है। इस साल फरवरी में दो प्रमुख ओटीटी मंच जियोसिनेमा और डिज्नी हॉटस्टार के विलय के बाद इसने 'जियोहॉटस्टार' पेश किया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...