जहानाबाद, दिसम्बर 15 -- शहर के विभिन्न इलाकों में निर्माणाधीन साइटों पर जाकर परखा जमीनी हकीकत डीएम ने ड्रेनेज के दोनों ओर साइड फिलींग करने तथा निर्माणाधीन नाले का तुरंत ढक्कन लगाने का भी निर्देश दिया जहानाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिलाधिकारी अलंकृता पांडे ने शहर में लगभग 50 करोड़ रुपए की लागत से चल रहे स्टार्म वाटर ड्रेनेज सिस्टम के काम में तेजी लाने के लिए संबंधित अधिकारियों को कड़ी हिदायत दी है। सोमवार को उन्होने ड्रेनेज के निर्माणाधीन साइटों का विभिन्न स्थानों पर निरीक्षण किया तथा निर्माण की गुणवत्ता को हर हाल में बनाए रखने की भी हिदायत दी। डीएम ने ड्रेनेज के दोनों ओर साइड फिलींग करने तथा निर्माणाधीन नाले का तुरंत ढक्कन लगाने का भी निर्देश दिया ताकि किसी दुर्घटना की संभावना से बचा जा सके। बाद में उन्होने अधिकारियों के साथ बैठक कर आगे क...