प्रयागराज, दिसम्बर 25 -- प्रयागराज, मुख्य संवाददाता। नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देने की दिशा में एक कदम और बढ़ाते हुए मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) के इनोवेशन एंड इनक्यूबेशन हब एमएनएनआईटी फाउंडेशन (आईआईएचएमएफ) ने कोहोर्ट 4.0 कार्यक्रम के तहत स्टार्टअप्स एवं नवप्रवर्तकों ने आवेदन आमंत्रित किए हैं। कोहोर्ट 4.0 का औपचारिक शुभारंभ बुधवार को आईआईएचएमएफ परिसर में किया गया। भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) की निधि समावेशी प्रौद्योगिकी व्यवसाय इनक्यूबेटर (निधि-आईटीबीआई) योजना के संचालित इस कार्यक्रम की विशेषता है कि चयनित स्टार्टअप्स को दस लाख रुपये तक का इग्निशन ग्रांट प्रदान की जाएगी, जिससे वे अपने नवाचार को प्रोटोटाइप से बाज़ार तक पहुंचाने में सक्षम हो सकें। आवेदन की अंतिम तिथि 25 जनवरी गई है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.