मुजफ्फरपुर, जनवरी 13 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। स्टार्टअप के लिए सरकार से चार-चार लाख का अनुदान लेकर राज्य में 100 से अधिक लोग लापता हैं। इन लोगों ने राशि लेने के बाद इंक्यूबेशन सेल में रजिस्ट्रेशन नहीं कराया। मुजफ्फरपुर में एमआईटी के इंक्यूबेशन सेल में भी 54 स्टार्टअप की राशि लेने वाले लोगों को निबंधन कराना था, लेकिन उनमें 15 लोग ही इंक्यूबेशन सेल पहुंचे। इनमें भी 10 लोग ही सेल पहुंच रहे हैं। पांच लोगों का कोई अता पता नहीं है। जिन लोगों को स्टार्टअप के तहत राशि दी गई थी उन्हें, इंक्यूबेशन सेल में आकर मेंटरिंग लेनी थी। एमआईटी इंक्यूबेशन सेंटर के प्रभारी प्रो. संजय कुमार ने हिन्दुस्तान से बातचीत में बताया कि स्टार्टअप के लिए शुरुआत में चार लाख रुपये सरकार से मिलते हैं। इसके बाद उन्हें उद्योग विभाग से चिन्हित इंक्यूबेशन सेल में रजिस्ट...