गुड़गांव, जनवरी 12 -- गुरुग्राम। मिलेनियम सिटी में युवाओं को स्टार्टअप के लिए इनक्यूबेशन सेंटर (उष्मायन केंद्र) बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। एचएसआईआईडीसी की ओर से गुरुग्राम में दो इनक्यूबेशन सेंटर का ड्राफ्ट तैयार किया गया है। इसमें उद्योग विहार और मानेसर में सेंटर बनाया जाएगा। जिसके लिए जमीन चिंहित कर ली गई है। हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं आधारभूत संरचना विकास निगम (एचएसआईआईडीसी) ने इसके लिए जगह चिह्नित कर ली है। अधिकारियों द्वारा जल्द ही मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के सामने इनक्यूबेशन सेंटर का पूरा ड्राफ्ट रखा जाएगा। मुख्यमंत्री की मंजूरी मिलने के बाद इसके निर्माण पर काम शुरू होगा। ये प्रोजेक्ट अगर कामयाब रहा तो सोनीपत, पानीपत समेत अन्य औद्योगिक शहरों में भी युवाओं को यह सुविधा उपलब्ध मिलेगी। आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा सेंटर: एचएसआईआईडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.