मधुबनी, जनवरी 16 -- मधुबनी, निज संवाददाता। राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस पर शहर के मच्छहट्टा चौक स्थित मंदिर परिसर में संगोष्ठी का आयोजन शुक्रवार को किया गया। जिसमें युवाओं द्वारा स्टार्टअप दिवस के महत्व पर जोर दिया गया। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए पार्षद प्रतिनिधि मनीष कुमार ने कहा कि 16 जनवरी 2016 को स्टार्टअप इंडिया पहल की शुरुआत की गई थी। पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा 15 जनवरी, 2022 को राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस की घोषणा की गई। इससे भारत के स्टार्टअप इकोसिस्टम, नवाचार और उद्यमिता को बढावा मिला है। देश भर के लाखों युवाओं, नवोन्मेषकों और उद्यमियों के योगदान को मान्यता मिली है। जिसमें नौकरी चाहने वालों' से नौकरी देने वालों की मानसिकता का बदलाव आया है। उन्होंने कहा कि उद्यमिता और नवाचार को बढ़ावा देना, आर्थिक विकास और रोजगार सृजन में स्टार्टअप्स के य...