अररिया, जून 17 -- अररिया। यूं तो बिहार में 45 से 50 लाख टन मक्का का उत्पादन होता है जिसमें सिर्फ अररिया जिले में करीब 1.50 से 1.60 लाख टन मक्का का उत्पादन होता है। लिहाजा अररिया को मक्का उत्पादन का हब कहा जाने लगा है। मक्का आधारित फारबिसगंज बियाडा में निर्माणाधीन स्टार्च फैक्ट्री के जल्द चालू होने का इंतजार पूरे जिले वासियों को है। बिहार सरकार के उद्योग मंत्री ने इस परियोजना का निरीक्षण कर ना केवल इसको सराहा बल्कि हर संभव सहयोग का आश्वासन ने मक्का उत्पादकों के विश्वास को और पुख्ता कर दिया है । हालांकि तीन इकाई वाले मेसर्स औरो सुंदरम प्राइवेट लिमिटेड नामक स्टार्च एवं ग्लूकोस फैक्ट्री के दो इकाई संचालित है । मगर लोगों को तीसरी इकाई के रूप में स्टार्च फैक्ट्री के शीघ्र शुभारंभ की उम्मीद है। फारबिसगंज बियाड़ा स्थित 35 एकड़ में करीब 350 करोड़ की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.